मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ही दल चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. इसी कड़ी में बीजेपी और कांग्रेस ने बूथ स्तर पर पकड़ बनाने के लिए अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी है. इन सबके बीच, सबसे बड़ा सवाल यह होता है की टिकिट वितरण का कार्य किस तरह किया जाएगा।मध्य प्रदेश की मल्हारगढ़ विधानसभा सीट हमेशा की तरह इस बार भी प्रमुखता से सुर्खियों में नजर आ रही है। जहा कांग्रेस के कद्दावर और शिक्षित नेता प्रवीण माँगरिया कि चर्चा चल रही है। कयास लगाए जा रहे है कि प्रवीण माँगरिया को इस बार कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मैदान में उतार सकती है। इसको लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। द लाइव एक्सप्रेस के मंदसौर संवाददाता शादाब हुसैन ने इस मुद्दे पर आम लोगों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अगर कांग्रेस प्रवीण मंगरीया को चुनाव मैदान में उतारती है तो आम जनों से निकटता और उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य से उन्हें काफी फायदा पहुंचेगा।बता दे की प्रवीण मंगरिया मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री पद पर है। इसके अलावा शिक्षा की बात की जाए तो M.Sc Chemestry, M.A. Politics और B.Ed तक अपनी शिक्षा पूर्ण कर चुके है। माँगरिया का जनसेवा के चलते क्षेत्र में व्यवहार भी अधिक है और वह जमीनी स्तर पर काम करना पसंद करते है। जो की क्षेत्रवासियों को काफी ज्यादा पसंद है। अगर कांग्रेस से प्रवीण माँगरिया मैदान में उतरते है तो मल्हारगढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस के कब्जे में आने की उम्मीद है।