नीमच-नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर मनायी गयी ।सर्वप्रथम चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे नीमच शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा ने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में पंडित नेहरू ने गांधी जी के सहयोगी के रूप में कार्य किया ।उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश ने चौमुखी विकास किया उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर ,देश को आत्मनिर्भर बनाया ।प्रदेश सचिव उमराव सिंह गुर्जर ने बताया कि नेहरू जी ने भारत को सही तरीक़े से गठित कर एक मज़बूत राष्ट्र की नींव रखी,भारत को आर्थिक रूप से निर्भीक बनाने के लिये भी आपका अहम योगदान रहा,आपने शांति एवं संगठन के लिये”गुट-निरपेक्ष आंदोलन की रचना की ।ज़िला महामंत्री ओम शर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा नेता नेहरू जी पर उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का झूठा आरोप लगा कर बदनाम करने का प्रयास कर रही है ,जबकि नेहरू जी ने उनकी सम्पति 200 करोड़ का 98 प्रतिशत 196 करोड़ देश को समर्पित किया था ।प्रदेश सचिव अनिल चौरसिया ने नेहरू जी को शांति का दूत बताते हुवे कहा कि उनके द्वारा रचित पुस्तक”भारत एक खोज”प्रत्येक देश वासी को पढ़कर उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकर उनके द्वारा किये गये विकास कार्य को जानना चाहिये ।
कार्यक्रम को ग्रामीण अध्यक्ष नाथु सिंह राठौर,देवेंद्र परिहार,कमल मित्तल,योगेश प्रजापति,मनोहर अम्ब,साबिर मसूदी,पृथ्वी सिंह वर्मा,सलीम ख़ान ने संबोधित किया ।
वरिष्ठ कांग्रेस साथी कमल मित्तल के नीमच फुटकर व्यापारी एसोसिएशन के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम में महेश वीरवाल,प्रभु चंदेल,बृजेश मित्तल,बलवंत पाटीदार,धर्मेंद्र परिहार,गजेंद्र यादव,इलियास क़ुरैशी,रवि अम्ब,मोनू लोक्स,पार्षद भारत अहीर,मोहम्मद हुसैन कारपेंटर,जिनेंद्र नागौरी,अमर सिंह जयंत,मम्मू पठान,राज़ शर्मा,डा.इमरान ख़ान,जावेद दुर्रानी,विक्रम घेघट,ललित शर्मा,बद्रीप्रसाद आचार्य,एड.मो.मिर्जा बैग सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन रंजीत सिंह तंवर ने किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ ।