Home Local बच्चों से सवार स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, हाईटेंशन लाइन के पोल में घुसा वाहन,मंदसौर की घटना,शादाब हुसैन की खबर

बच्चों से सवार स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, हाईटेंशन लाइन के पोल में घुसा वाहन,मंदसौर की घटना,शादाब हुसैन की खबर

0
बच्चों से सवार स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, हाईटेंशन लाइन के पोल में घुसा वाहन,मंदसौर की घटना,शादाब हुसैन की खबर

मंदसौर। शहर के नाहर सय्यद रोड स्थित गुलमोहर कॉलोनी के घाटी के नीचे लगे पोल से बुधवार को सरस्वती विधा मंदिर की स्कुल बस टकरा गई। गनीमत रही की बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक शहर के नाहर सय्यद दरगाह मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के विधुत पोल से आज एक स्कूल बस टकरा गई ।स्थानीय लोगो के मुताबिक चालक कि लापरवाही से बस अनियंत्रित होकर पीछे के हिस्से से विधुत पोल से टकराई और वही गड्डे मे फंस गई ।

गनीमत यह रही की बस मे सवार बच्चो को समय रहते उतार लिया गया वरना बडा हादसा हो सकता था ।इस हादसे से यह साबित होता है, की वाहन चालक किस कदर लापरवाही बरत रहे हैं, और स्कूल के जिम्मेदारों का इस और कोई ध्यान नहीं है ।शहर में स्कूल वाहनों की लापरवाही उजागर होती आए दिन नजर आ रही है। कई स्कूल ऐसे हैं। जिनके बाहर हर रोज स्कूल की छुट्टी के समय वाहनों का जमावड़ा लग जाता है, तो कई स्कूल वाहनों के चालक रास्तों पर लापरवाही से बच्चो को घर छोड़ते हैं। वाहन चालक इस दौरान आबादी क्षेत्रों में तेज गति से वाहन चलाते हैं। बिना इंडीगेटर दिए वाहनों को मोड़ना और बगैर देखे ब्रेक लगाना शामिल है।

बता दें कि मंदसौर शहर में कई ऐसे स्कूल है जो की मुख्य रोड पर स्थित है। जहां पर छुट्टी के समय वाहनों का जमावड़ा बच्चो को बैठाने के लिए लग जाता है। बच्चो के परिवारो ने जो वाहन बच्चो को घर तक ले जाने के लिए किए वह तो ठीक इसके अलावा नगर सेवा के लिए चल रहे टेंपो भी इन वाहनों के जमावड़े में देखने को मिल जाते है। जो छुट्टी होते ही सवारी यानी बच्चो को बैठाने के लिए रोड पर खड़े हो जाते है। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से खराब होती है।साथ ही रोजाना स्कूल के बाहर जाम लग जाता है। इस सब के बावजूद यातायात पुलिस का इस और ध्यान नहीं है।वहीं स्कूल के जिम्मेदार भी इन सब बातों को नजरंदाज कर बड़ी घटना के इंतजार में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here