मंदसौर। प्रतिवर्षानुसार की तरह स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस एवं मंदसौर ग्रामीण द्वारा जिला कांग्रेेस कार्यालय गांधी भवन पर ध्वजारोहण किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन एवं पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया की विशिष्ट उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, मंदसौर ग्रामीण अध्यक्ष नोंदराम गुर्जर सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन करते हुये कहा कि वर्तमान प्रदेश की शिवराज सरकार जन आकांशाओ पर विपरित कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने प्रदेश को पिछडेपन से निकालने के लिये अहम फैसले लिये। अपने क्रांतिकारी कार्यो की छाप अपने पंद्रह माह के कार्यकाल में दी है।
ध्वजारोहण समारोह के पूर्व प्रदेश कांग्रेेस कमेटी के आव्हान पर स्वाधीनता दिवस के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया। यह यात्रा गांधी चौराहा से प्रारंभ होकर नेहरू बस स्टेण्ड मार्ग, नेहरू उघान, कैलाश मार्ग, अम्बेडकर चौराहा, पुलिस लाईन, मॉडन पेट्रोल पंप चौराहा, उघमसिंह चौराहा, बीपीएल चौराहा होते हुय पुनः गांधी चौराहा पर समाप्त हुई।
इस दौरान स्वाधीन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, संविधान निर्माता डॉ भमराव अम्बेडकर, शहीद उघमसिंह, स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल एवं ध्वजारोहण उपरांत गांधी चौराहा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती, सेवादल अध्यक्ष दिलीप देवडा, एनसयुआई अध्यक्ष सुनिल बसेर, युवा कांग्रेस नेता सोमिल नाहटा, जिला पंचायत सदस्य एवं पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष दीपकसिंह चौहान, कांग्रेस पदाधिकारीगण अजय लोढा, मनजीतसिंह मनी, सुरेन्द्र कुमावत, राजेन्द्र सेठिया, मोहम्मद हुसैन रिसालदार, सुरेश भाटी, रफत पयामी, पिंकी सोनी, कमलेश सोनी, अंशाशु संचेती, तरूण शर्मा, साबिर हुसैन मदारी, कमरूनिसा अंसारी, आरिफ अंसारी, शेलेन्द्रगिरी गोस्वामी, प्रीतम पंचोली, मोहनसिंह चौहान, कांतिलाल राठौर, निर्विकार रातडिया,अंजु तिवारी, सरोजसिंह सिसोदिया,अनिता कोरी, तरूण खिची, अनिता भदोरिया, सादीक गोरी, सागर अंसारी, साबिर इलेक्ट्रिक, साबिर कप्तान, अजय सोनी, विजय जैन चौधरी, सम्यंक जैन, माजिद चौधरी, महेश गुप्ता, संजय नाहर, हाजी रशीद, राजनारायण लाड, कालु कविश्वर, मुर्तजा घडियाली, मजहर खान, विनोद शर्मा जवासिया, कचरमल जटिया, अजय सोनी, महेश गुप्ता,दशरथसिंह राठौर, महेन्द्रसिंह सिसोदिया धारियाखेडी, सुरेश पाटीदार, नारायण कुमावत, अक्षय सेठिया, मुबारिक खान, डॉ कृष्पालसिंह सिसोदिया, गोविंद सुरा, पिंकी गौड, सोहिल कुरेशी, दिनेष जेठानिया, ईश्वर भावसार, बबन बेग, योगेन्द्र गौड, दिनेश नाई, सुभाष जैन, सुरेश धनगर, खुशीद आलम, वर्षा सांखला सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन सेवादल प्रशिक्षक रमेश ब्रिजवानी ने किया।