मंदसौर। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने बताया कि भगवान श्री पशुपतिनाथजी की शाही सवारी जिसमें प्रत्येक मंदसौरवासी भागीदारी करने के साथ ही सफल बनाने हेतु प्रयासरत है। इस धार्मिक आयोजन में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं उसके अधिकारीगण राजनैतिक हथकंडे अपनाने से नही चुक रहे है। लगभग सात दिनो से भगवान श्री पशुपतिनाथ गेट के सामने केफेटेरिया के पास क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती संगीता शेलेन्द्र गोस्वामी ने शाही सवारी मे पधारे दर्शनाथियो के स्वागत वाला जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथजी का फोटो भी था बेनर लगाया था। इस बेनर को देखकर प्रबंध समिति के प्रबंधक बौखला गये और उन्होनें एसडीएम से बोलकर उक्त बेनर पर भगवान श्री पशुपतिनाथ प्रबंध समिति का बेनर ऊपर टांग दिया। इस मामले में क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि श्री शेलेन्द्र गोस्वामी को अवगत कराने पर मौके पर कांग्रेस नेतागण तरूण खिची, संदीप सलोद, राजनारायण लाड सहित अनेक कांग्रेसजन मौके पर पहुंच एसडीएम को प्रबंधक की लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुये प्रबंध समिति के रवैये पर नाराजगी प्रकट की। इस दौरान एसडीएम बेनर हटाने के मामले मे कोई स्पष्ट जवाब नही दे पाये।