Home Crime एक ने नाबालिग से की मारपीट,तो एक ने छुपाए सबूत,एसपी तक पहुंचा मामला,फिर दो पुलिस कर्मियों पर दर्ज हुआ प्रकरण

एक ने नाबालिग से की मारपीट,तो एक ने छुपाए सबूत,एसपी तक पहुंचा मामला,फिर दो पुलिस कर्मियों पर दर्ज हुआ प्रकरण

0

नीमच ज़िले के दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए हैं। एक मामला नीमच सिटी थाने का है,तो वहीं दूसरा रामपुरा थाने का. पुलिस ने एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज की…

नीमच। कानून के रखवालों के खिलाफ़ ज़िले मैं दो प्रकरण दर्ज हुए हैं। एसपी सूरज कुमार वर्मा के निर्देश नीमच सिटी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए विवाद को लेकर प्रधान आरक्षक के.के. बैरागी के खिलाफ नीमच सिटी थाने में धारा 452, 147, 149 और 323 में मामला दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक़ 4 दिन पूर्व पुलिसकर्मी के.के.बैरागी ने थाने में नाबालिग से मारपीट की थी। इस मामले में थाने के कैमरे चेक किए जाने और पीड़ित वाले पक्ष के बयान के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।

वहीं एक अन्य मामले में रामपुरा थाने में पदस्थ एएसआई राजेश वसुनिया पर सबूत छुपाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल थाना क्षेत्र में मर्ग जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला था। लेकिन मर्ग जांच डायरी में वह सुसाइड नोट नहीं मिला. और साक्ष्य को छुपाया गया। जिस पर लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशों पर रामपुरा थाने में एसआई राजेश वसुनिया के खिलाफ धारा 201 के तहत मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here