Home Politics मतगणना का दौर जारी,40 वार्डों के सटीक परिणाम देखने के लिए बने रहें, द लाइव एक्सप्रेस के साथ

मतगणना का दौर जारी,40 वार्डों के सटीक परिणाम देखने के लिए बने रहें, द लाइव एक्सप्रेस के साथ

0
मतगणना का दौर जारी,40 वार्डों के सटीक परिणाम देखने के लिए बने रहें, द लाइव एक्सप्रेस के साथ

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण में हुए 133 निकायों के चुनाव के परिणाम आज आ जाएंगे। रविवार 17 जुलाई को निकाय चुनाव के फेज 1 (Phase 1) की मतगणना सुबह 9:00 बजे से शुरू हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव बीजेपी (bjp) और कांग्रेस(congress) दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वही पहले चरण में कम वोटिंग होने से दोनों ही पार्टियों की टेंशन बढ़ गई है। नीमच के 40 ही वार्डों के चुनाव की मतगणना भी शुरू हो गई है। 10- 10 वार्डों की मतगणना की जा रही है।

नीमच के मतगणना हाल में डाक मतपत्रों की गणना रिटर्निंग ऑफिसर कलेक्टर मयंक अग्रवाल एसडीएम डॉक्टर ममता खेड़े सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शिवानी गर्ग एवं अभ्यर्थी तथा उनके गणना एजेंटों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। मतगणना स्थल पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए जवानों की तैनाती की गई है। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं रहेगी। विशेष सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। आखिर किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा? सबसे तेज रिजल्ट, पल पल की अपडेट और सटीक जानकारी के लिए बने रहें यहां :- The live express पर देखे सबसे तेज नतीजे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here