Home Politics नगरीय निकाय में हुआ जनसंपर्क का आगाज़,रुकसाना-हारुन रशीद ने की वार्ड वासियों से मुलाक़ात,वार्ड नंबर 16 में निर्दलीय उम्मीदवार का तूफानी जनसंपर्क

नगरीय निकाय में हुआ जनसंपर्क का आगाज़,रुकसाना-हारुन रशीद ने की वार्ड वासियों से मुलाक़ात,वार्ड नंबर 16 में निर्दलीय उम्मीदवार का तूफानी जनसंपर्क

0
नगरीय निकाय में हुआ जनसंपर्क का आगाज़,रुकसाना-हारुन रशीद ने की वार्ड वासियों से मुलाक़ात,वार्ड नंबर 16 में निर्दलीय उम्मीदवार का तूफानी जनसंपर्क

नगरीय निकाय चुनाव का दौर जारी है । चुनाव चिन्ह मिलते ही प्रत्याशी अपना दम-ख़म आज़मा रहे हैं । उम्मीदवारों ने वार्ड वासियों से अब मुलाक़ात शुरू कर दी है । शहर के वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों पर निर्दलीय प्रत्याशी भारी पड़ते नज़र आ रहे हैं। वार्ड नंबर 16 से निर्दलीय उम्मीदवार रुकसाना हारुन रशीद ने शुक्रवार से तूफानी जनसंपर्क का आगाज़ कर दिया है……

नीमच। आम चुनाव को लेकर बड़ा दिचास्प माहौल है। 23 जून से जनसंपर्क का दौर शुरू गया है। सभी प्रत्याशी अपने वार्ड में पूरा ज़ोर आज़मा रहे हैं। वार्ड नंबर 16 से पूर्व पार्षद हारुन रशीद की पत्नी रुकसाना ने शुक्रवार को तूफानी जनसंपर्क किया. इस दौरान वार्ड वासियों का उन्हें अपार समर्थन हासिल हुआ। वार्ड 16 से शिक्षित,सेवाभावी,कर्मठ और ईमानदार छवि की रुकसाना के पति हारुन रशीद कांग्रेस से पूर्व पार्षद रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने वार्ड विकास की नई इबारत भी लिखी थी।

जनसंपर्क के दौरान वार्ड की जनता ने पिछले पार्षद को जमकर कोसा. वहीँ श्रीमती कुरैशी को प्रेम और स्नेह से नवाज़ा है। वार्ड वासियों ने इस बार वोट पार्टी को नहीं बल्कि उम्मीदवार देने का प्रण लिया.जो चुनाव जीतने के बाद वार्ड वासियों की समस्या का समाधान कर सके. जनसंपर्क के दौरान सभी वार्ड वासियों से उन्होंने आगामी 6 जुलाई को होने वाले वोटिंग में हिस्सा लेकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील भी की है। इधर रुकसाना हारुन रशीद के प्रथम दिवसीय प्रचार में मिले समर्थन से उनकी जीत के समीकरण साफ़ बनते नज़र आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here