दावेदारी और नामांकन प्रक्रिया के बाद अब आपत्ति का सिलसिला जारी है। प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ आपत्ति दाख़िल कराने का आगाज़ कर दिया है। वहीं एक मामले में ज़िला निर्वाचन अधिकारी और आर.ओ. ने आपत्ति स्वीकार करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उम्मीदवार ने राज्य निर्वाचन आयोग में इस मामले शिकायत दर्ज कराई है। आयोग ने आपत्ति दर्ज कर 24 घंटे में निराकरण की बात कही है।
नीमच। (आलम तौक़ीर)।आम चुनाव जल्द होने जा रहे हैं। जिसको लेकर नामांकन और दावेदारी के बाद अब आपत्ति दर्ज कराने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 40 वार्डों के प्रत्याशियों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। वहीं वार्ड नंबर 16 से निर्दलीय उम्मीदवार रुखसाना कुरैशी पति हारून रशीद कुरैशी ने नजमा पति इकराम और खुर्शीद पति अब्दुल हफीज के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई है।
यह आपत्ति राज्य निर्वाचन आयोग में लगाई गई है। इस संबंध में हारून रशीद कुरैशी ने द लाइव एक्सप्रेस को बताया कि नामांकन प्रक्रिया में कमी के चलते उन्होंने यह आपत्ति दाखिल कराई है। उन्होंने बताया कि पहले वह आर.ओ. के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन उन्होंने आपत्ति स्वीकार करने से मना कर दिया।
वहीं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने भी आपत्ति एक्सेप्ट करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद श्री कुरैशी ने इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग में की है। वहीं राज्य निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में संज्ञान लेकर 24 घंटे में इस मामले का निराकरण करने के आश्वासन अपीलकर्ता को दिए हैं। जिसके बाद दोनो अभियार्ती के नामांकन निरस्त होने की पूर्ण संभावना है।