Home Politics नगरीय निकाय चुनाव,भाजपा ने सिंधिया खेमे को किया साइड लाइन,कार्यक्रताओं को नहीं दिया मौक़ा

नगरीय निकाय चुनाव,भाजपा ने सिंधिया खेमे को किया साइड लाइन,कार्यक्रताओं को नहीं दिया मौक़ा

0
नगरीय निकाय चुनाव,भाजपा ने सिंधिया खेमे को किया साइड लाइन,कार्यक्रताओं को नहीं दिया मौक़ा

लम्बे इंतज़ार के बाद नगरीय निकाय चुनाव होने जा रहे हैं । सभी राजनितिक दल दमदारी से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं । वहीँ कांग्रेस और बीजेपी ने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है । इधर कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया गुट से ताल्लुक रखने वालों को पार्टी ने साइड लाइन कर दिया है ।

मंदसौर।(शादाब हुसैन)। 7 साल बाद नगर पालिका चुनाव होने वाले हैं,दावेदारी से लेकर नामंकन की प्रक्रिया तक पूर्ण हो चुकी है । सभी राजनितिक दल चुनाव में अपनी ताक़त झोंकने की तैयारी कर रहे हैं । ख़ासकर कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर देखी जा सकती है। मंदसौर भाजपा ने अपनी सूची शुक्रवार को जारी की.लेकिन सिंधिया खेमे के दो उम्मीदवारों के नाम फेहरिस्त से उड़ा दिए । जिसमें वार्ड नंबर 21 से विजय गुर्जर और वार्ड नंबर 12 से संजय राठौर का नाम था ।

हमेशा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली बीजेपी,इस बार वंशवाद के आरोपी से घिरी नज़र आ रही है । जिसके बाद पार्टी पर ज़मीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के इलज़ाम लग रहे हैं । वहीँ बग़ावत का सिलसिला भी शुरू हो चुका है । इधर कांग्रेस ने इस दफा परिवारवाद को दरकिनार कर टिकट बटवारे का प्रयास किया है । कांग्रेस की अधिकृत सूचियों में एक ख़ास बात देखी जा रही है । जिसमें पार्टी ने मुस्लिम कैंडीडेट्स पर कम तवज्जोह दी है। इससे साफ़ ज़ाहिर है कि कांग्रेस अपनी छवि सुधारना चाह रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here