Home Religious भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा रक्तदान शिविर संपन्न

भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा रक्तदान शिविर संपन्न

0
भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा रक्तदान शिविर संपन्न

सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच द्वारा रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं ब्लड ग्रुप टेस्ट शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी सिविल हॉस्पिटल हॉस्पिटल में सुबह 8:00 बजे से किया गया । शिविर में भारत विकास परिषद शाखा के सदस्य और शहर के अन्य लोगों ने जीवन दान के इस अभियान में रक्तदान कर सहयोग किया और करीब 11 यूनिट रक्तदान किया । शिविर के दौरान अध्यक्ष संदीप खाबिया, पिंटू शर्मा , शिविर संयोजक डॉ मनीष चमडिया राजेश पोरवाल मनोज माहेश्वरी जीतू शक्तावत ,मीना जयसवाल, सुनील चोरडीया, शिखर जैन, सतीश गोयल ,कमल गोयल, अशोक मंगल ,संजय डांगी, विनोद मेहरा, अनिल चौधरी आदि सदस्य मौजूद थे।उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here