Home Crime अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 1 क्विंटल 35 किलोग्राम सहित 03 आरोपियों को पकड़ने में थाना जावद चौकी नयागांव को मिली सफलता

अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 1 क्विंटल 35 किलोग्राम सहित 03 आरोपियों को पकड़ने में थाना जावद चौकी नयागांव को मिली सफलता

0
अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 1 क्विंटल 35 किलोग्राम सहित 03 आरोपियों को पकड़ने में थाना जावद चौकी नयागांव को मिली सफलता

अवैध मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम अभियान के तहत नयागांव चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन व एएसपी एस.एस.कनेश और नपुअ नीमच राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक राजेशसिंह चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव उ.नि.सुमित मिश्रा की टीम के द्वारा 01 क्विंटल 35 किलोग्राम डोडाचूरा और मारूति स्वीफट डिजायर ग्रे कलर की कार क्रमांक आर.जे.-08-सीए-3633 सहित 01 महिला एवं 02 पुरूष तस्कर को गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 11.03.2022 को अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ व नाकाबंदी हेतु रेल्वे फाटक के पास नीमच-नयागॉव फोरलाईन पर मुखबिर सूचना पर नीमच तरफ से मारूति स्वीफट डिजायर सिल्वर कलर की कार आर.जे.-08-सीए-3633  को आते दिखी जिसको हमराह फोर्स की मदद से रोका व कार की तलाशी के दौरान मारूति स्वीफट डिजायर कार के अंदर काले रंग के प्लास्टिक के 05 बोरों की तलाशी लेते अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 01 क्विंटल 35 किलोग्राम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर आरोपी   1. ड्रायवर दीपक पिता धन्नालाल जाति बाबरी उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम लसुडिया राठौर थाना पिपल्यामण्डी जिला मंदसौर, 2. विशाल पिता गोविंदसिंह राजपूत उम्र 18 वर्ष नि. ग्राम लसुडिया राठौर थाना पिपल्यामण्डी जिला मंदसौर, 3. संगीता पति गोविंदसिंह राठौर राजपूत उम्र 37 वर्ष नि. लसुडिया राठौर थाना पिपल्यामण्डी जिला मंदसौर को मौके पर गिरफतार कर थाना जावद पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में डोडाचूरा के स्त्रोतों एवं रिसीवर के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here