Home Local वुमेन्स डे स्पेशल-महिला पुलिस बल ने संभाली यातायात व्यवस्था,नियमों का पालन करने वालों को दिए गुलाब, बांटे टेम्पलेट्स

वुमेन्स डे स्पेशल-महिला पुलिस बल ने संभाली यातायात व्यवस्था,नियमों का पालन करने वालों को दिए गुलाब, बांटे टेम्पलेट्स

0
वुमेन्स डे स्पेशल-महिला पुलिस बल ने संभाली यातायात व्यवस्था,नियमों का पालन करने वालों को दिए गुलाब, बांटे टेम्पलेट्स

नीमच।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवास ज़िला पुलिस बल द्वारा भी मनाया गया। जिसमें पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक नीमच सूरज कुमार वर्मा के निर्देश से जिले के महिला अधिकारी एवं कर्मचारीयो को एक दिवस के लिए यातायात व्यवस्था के लिए शहर में दो शिफ्ट में शो – रूम चोराहा,फव्वारा चोक,बस स्टैंड,फ्रूट मार्केट
,कमल चोक,विजय टाकिज़,चोपड़ा चोराहा पर महिला अधिकारी / कर्मचारीयों को यातायात विभाग के बल के साथ लगाया गया। जिसमे महिला अधिकारी/कर्मचारीयों द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया गया। साथ ही महिला एवं बच्चो को यातायात सम्बंधित जानकारी व यातायात नियमों का पालन करने की समझाईस दी गई। इसके अलावा यातायात नियमों सम्बंधित टेम्पलेटस भी वितरित किए गए। यातायात नियमों का पालन करने वालो को प्रोत्साहन स्वरूप गुलाब का फुल भी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा दिया गया है। जिले में लगे बल में 01निरीक्षक,03 म.उनि,03 म.सउनि,07 म.प्र.आर,28 म.आर,कुल महिला बल 42 को लगाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here