नीमच।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से मुताल्लिक़ बड़ा एलान राजस्थान की गहलोत सरकार ने किया है। हर वर्ष की तरह इस साल भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस राजस्थान सरकार अपने अंदाज में मनाने जा रही है। महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार 8 मार्च 2022 को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की वॉल्वो और वातानुकूलित बसों को छोड़कर तमाम साधारण बसों में महिलाओं और बालिकाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। यह आदेश केवल एक दिन ही लागू रहेगा। इसके तहत केवल राजस्थान राज्य की सीमा में किराया नहीं लिया जाएगा। वहीं अन्य राज्य में चलने वाली राजस्थान रोडवेज़ की बस में किराया लिया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में पारित प्रस्ताव को सीएम अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी है। जिसके बार यह आदेश जारी किया गया है।