नीमच।शिक्षित युवको के लिए निःशुल्क कैम्पस सेलेक्शन का आयोजन शासकीय आई.टी.आई.नीमच में 03 मार्च 2022 को प्रातः 9.30 से प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें आईटीआई (सभी ट्रेड एक वर्षीय,दो वर्षीय), डिप्लोमा (मेकेनिकल,इलेक्ट्रीकल एवं प्रोडक्शन) उर्त्तीण, 18 से 28 वर्ष के (पुरुष एवं महिला), आवेदक भाग ले सकते है। इच्छुक आवेदको को इन्टरव्यू के समय बायोडाटा,मूल मार्कशीट (10वी और 12 वी) एवं शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आईटीआई पास ऑल सेमेस्टर की मार्कशीट, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, 02 पासपोर्ट साईज फोटो आदि सभी दस्तावेजो की फोटो कापी का सेट साथ में लाना होगा। माक्स लगाना व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना अनिवार्य है।