Home Local मुस्लिम इन्तेज़ामिया कमेटी ने कलेक्टोरेट में सौंपा ज्ञापन,ग़रीब बस्ती वालों के मकान तोड़ने पर जताया आक्रोश

मुस्लिम इन्तेज़ामिया कमेटी ने कलेक्टोरेट में सौंपा ज्ञापन,ग़रीब बस्ती वालों के मकान तोड़ने पर जताया आक्रोश

0
मुस्लिम इन्तेज़ामिया कमेटी ने कलेक्टोरेट में सौंपा ज्ञापन,ग़रीब बस्ती वालों के मकान तोड़ने पर जताया आक्रोश

नीमच।ज़िला मुस्लिम इंतेज़ामिया कमेटी ने सोमवार को डाक बंगले के पास बस्ती में हुए प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय में नायब तहसीलदार प्रशस्ति सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि उक्त बस्ती में सर्व समाज के गरीब परिवार निवास करते हैं। गरीब परिवार वर्षो से शासन द्वारा दिये गये पट्टे की भूमि पर कच्चे मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना दिए सोमवार 28 फरवरी को मय पुलिस बल और नगर पालिका एवं हाउसिंग बोर्ड अधिकारी मकानों को तोड़ने पहुंचे।

इस कार्रवाई में बब्बन पिता यूसुफ के सिर में गंभीर चोट आई.वहीं मोहसिन और अन्य युवकों को चोट लगी है। प्रशासनिक अमले ने महिलाओं और बच्चों के साथ भी बदसलूकी कर मारपीट की। ज्ञापन में बताया कि बस्ती में मौजूद सभी मकानों का मामला इंदौर हाई कोर्ट में विचाराधीन है। उसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही है। ज्ञापान में बस्ती वासियों के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई.साथ ही शहर में अवैध रूप से मल्टीयां बनाकर व्यवसाय कर रहे भू माफियाओं पर कार्रवाई करने की मांग की गई। वहीं ग़रीब बस्ती वालों के घर नहीं तोड़ने और उन्हें शांति से वहां रहने देने की मांग की गई। इस मौके पर जावेद दुर्रानी, सलीम खान गुड लक, छोटे खां कुरैशी, ज़फर कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here