‘‘पता नहीं क्या है इन ताइक्वांडो के खिलाड़ियों में जो इतनी छोटी सी उम्र में भी इतना कठोर परिश्रम करने के बाद भी हार नहीं मानते हैं‘‘ यह बात सांसद प्रतिनिधि एवं नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने ताइक्वांडो की रंगीन बेल्ट एग्जाम के अवसर पर कही.उन्होंने कहा कि इतनी छोटी सी उम्र में इतनी दूर दौड़ लगाकर जाना और वहां पर ताइक्वांडो की रंगीन बेल्ट परीक्षा देना बहुत मुश्किल काम लग रहा था पर इस मुश्किल काम को भी सभी खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास के माध्यम से आसानी से पूर्ण किया।
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव जय प्रकाश लोधा ने बताया कि ताइक्वांडो की रंगीन बेल्ट परीक्षा के आयोजन में सर्वप्रथम सभी 70 खिलाड़ियों ने रेलवे एससी-एसटी ऑफिस रेलवे टेंपो स्टैंड के पास से दौड़ लगाना प्रारंभ की दौड के माध्यम से सभी खिलाड़ियों का फिजिकल स्टैमिना का निर्धारण किया गया.दौड़ विशलवास कला स्थित हनुमान घाटी पर संपन्न हुई.दौड़ के बाद सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बेल्ट केटेगरी के अनुसार हनुमान घाटी स्थित पर्वत पर ब्लॉक, पंच ,किक, सेल्फ डिफेन्स एवं फाइट की परीक्षा दी.समीक्षा केथवास एवं दृष्टी जैन उम्र मात्र 6 वर्ष ने इतनी कठोर परीक्षा को पास कर के छोटे खिलाड़ियों के लिए मिसाल पेश की है.बेल्ट परीक्षा मध्य प्रदेश ताइक्वांडो संघ के नियमानुसार नीमच जिला ताइक्वांडो संघ के कोच मोहम्मद आरिफ कुरेशी, अभिषेक बैरागी, कृष्णा सिंह सिसोदिया, चिराग वाकोड़े,ताहिर, मुस्कान मीणा,इशिका रावत द्वारा ली गई।