ज़िला पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही,भारी पुलिस बल तैनात,पुरानी नगर पालिका में हुई कार्यवाही
नीमच। बेशक़ीमती शासकीय ज़मीनों को ज़िला प्रशासन कब्ज़ा मुक्त कराने में लगा हुआ है। लगातार पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्यवाहियां देखने को मिल रही है। ज़िला कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस और ज़िला प्रशासन का संयुक्त दल पुरानी नगर पालिका क्षेत्र पहुंचा.जहां पुराने हाट मैदान में किये गए अवैध कब्ज़े को हटाया गया।
एसडीएम डॉ. ममता खेड़े ने बताया कि बंगला नंबर 60 में अमृत गार्डन का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। जिसका निर्माण शुरू भी किया गया था,लेकिन कुछ अतिक्रमणकारियों के कारण यह निर्माण कार्य बीच में रोकना पड़ा.जिसके बाद आज पुलिस और प्रशासनिक अमले ने कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कार्यवाही की और अरबों रुपये की बहुमूल्य शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। कार्यवाही के दौरान एसडीएम डॉ.ममता खेड़े,सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल,तहसीलदार अजय हिंगे,नगर पालिका सीएमओ सी.पी.राय,नायब तहसीलदार पिंकी साठे,कैंट टीआई अजय सारवान,बघाना टीआई राजेन्द्र नरवरिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।