Home Politics राजस्थान में पेश हुआ आम बजट 2022-23,सीएम अशोक गहलोत ने किया बड़ा ऐलान

राजस्थान में पेश हुआ आम बजट 2022-23,सीएम अशोक गहलोत ने किया बड़ा ऐलान

0
राजस्थान में पेश हुआ आम बजट 2022-23,सीएम अशोक गहलोत ने किया बड़ा ऐलान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार, 23 फरवरी को राज्य का आम बजट 2022-23 पेश किया। राजस्थान विधानसभा में राज्य का बजट पेश करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने राज्य के कर्मचारियों के हितों का खास ध्यान रखते हुए कई बड़े ऐलान किए। अशोक गहलोत ने बजट में राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को अगले साल से दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 1 जनवरी, 2004 के बाद से जितने भी कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है, उन सभी को पुरानी पेंशन योजना के तहत लाभ मिलेगा.इसकी जानकारी खुद सीएम ने ट्वीट के माध्यम से दी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में कर्मचारियों की पेंशन के लिए वेतन कटौती के पुराने फैसले को भी वापस लेने की घोषणा की है. बता दें कि राजस्थान सरकार ने साल 2017 में कर्मचारियों की पेंशन के लिए वेतन में कटौती का ऐलान किया था,जिसे आज मुख्यमंत्री ने वापस लेने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि इस फैसले से राजस्थान सरकार पर 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. हम सभी जानते हैं सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भविष्य के प्रति सुरक्षित महसूस करें तभी वे सेवाकाल में सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।अतः 1 जनवरी 2004 और उसके पश्चात नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए मैं आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करता हूं। राजस्थान सरकार के फैसलों के चलते अब मध्यप्रदेश सरकार से भी पुरानी पेंशन व्यवस्था दोबारा लागू किये जाने की मांग कर्मचारियों द्वारा की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here