नीमच। स्काउट एवं गाइड ज़िला संघ नीमच ने मंगलवार को चिंतन दिवस मनाया।इस दौरान स्प्रिंगवुड स्कुल के स्काउट गाइड दल के साथ सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडवोकेट सुनील जैन (चीफ कमिश्नर स्काउड & गाइड) ने लार्ड बेडेन पावेल की जीवनी पर प्रकाश डाला, उमेश श्रीवास्तव,जिला संघटन आयुक्त ने स्काउट गाइड ट्रेंनिंग से मिलने वाले फायदों की जानकारी बच्चों को दी व चंद्रसेन गोरना (जिला परीक्षण आयुक्त) ने परीक्षण की जानकारी दी, इस मौके पर बानो बी पठान जिला प्रभारी गाइड व विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।