Home Crime कैंट पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार  

कैंट पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार  

0
कैंट पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार  

नीमच।चोरी के मामलों में लगातार इज़ाफों को देखते हुए एसपी सूरज वर्मा ने विशेष अभियान चलाया है.जिसके तहत चोरी को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ बारबार की जा रही है.एएसपी एस.एस.कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन तथा केंट टीआई अजय सारवान के कुशल नेतृत्व में एक और चोरी के मामले से पर्दा उठाने में कैंट पुलिस ने सफलता हासिल की है। वहीं पकड़ाए बदमाश से चोरी का मश्रुका भी बरामद कर लिया गया। गोरतलब है कि सीआरपीएफ रोड स्थित हनी मोबाईल शॉप से एक सेमसंग एस 9 प्लस मोबाइल फ़ोन चुरा लिया गया था। जिसकी शिकायत बाद में दुकान संचालक द्वारा केंट थाने पर कराई गई थी। जिस पर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर अपनी जांच को आगे बढ़ाया।

सीसीटीवी कैमरे व मज़बूत मुखबीर तंत्र से खुला राज़ –

इसी बीच कैंट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज,सायबर सेल सहित मज़बूत मुखबीर तंत्र के माध्यम से वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश मनोहर पिता रामेश्वर जाट उम्र 31 साल निवासी ग्राम जमलावदा थाना छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ को छोटी सादड़ी से गिरफ्तार किया है। साथ ही पूछताछ के बाद पकड़ाए आरोपी की निशानदेही से चोरी किया मोबाईल फोन भी बरामद कर लिया है। बाद में उक्त आरोपी को न्यायालय से समक्ष पेश किया गया। जहां से जेल वारंट जारी किया गया।

इनकी रही कार्यवाही-

उक्त कार्यवाही सउनि. कैलाश कुमरे के साथ प्रआ. नीरज प्रधान, आदित्य गौड़, कमल तिवारी,सायबर सेल के प्रआ. प्रदीप शिन्दे व आर. लखन प्रतापसिंह द्वारा भी मुख्य भूमिका निभाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here