नीमच। मिर्ची बाबा पर एक बार फिर हमले की घटना सामने आई है। मुरैना की देवरी गोशाला में गायों की मौत को लापरवाही बताते हुए मिर्ची बाबा ने सोमवार 21 फरवरी 2022 को हाईवे जाम का ऐलान किया था। इसके बाद देवरी के आसपास हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। इस दौरान मुरैना बेरियर पर हंगामे की भी खबर सामने आई है । उधर मिर्ची बाबा ने इलज़ाम लगाया है कि एसपी को सूचना देने के बाद भी कोई सुरक्षा नहीं दी गई। जब बेरियर पर पहुंचे तो 25-30 लोगों ने उनको और उनके समर्थकों को गाड़ी से निकालकर पिटाई कर दी। जिसमें उनके तीन समर्थक भी घायल हुए हैं। मिर्ची बाबा ने रोते हुए आप बीती बताई.उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों के पास रिवाल्वर भी थी। साथ ही हमलावर उनके तीन मोबाइल भी भी छीनकर ले गए हैं। इस हमले में राहुल, गोपाल सचिन सहित बाबा को भी चोटें आई हैं । गोरतलब है कि मिर्ची बाबा ने रविवार को अपने सबलगढ़ दौरे में कहा था कि गायों की मौत पर भाजपा सरकार पूरी तरह से सोई हुई है,हजारों गायों की मौत हो रही है। पहले यही लोग एक गाय को चोट आने पर हंगामा खड़ा कर देते है, लेकिन अब हजारों गाय गोशालाओं में मर रही है, लेकिन कोई फिक्र तक नहीं है। इसलिए इस सरकार को जगाने के लिए हम सोमवार को मुरैना हाइवे जाम कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे। उन्होंने संघ और बजरंग दल पर भी निशाना साधा और कहा कि यह सिर्फ गाय सेवा का ड्रमा कर सकते हैं। आज जब गाय मर रही है तो यह घर से बाहर भी नहीं निकल सकते। सही गोसेवक ही इस समय निकलकर सेवा कर रहा है। इसलिए फैसला लिया है कि इस सरकार को जगाने के लिए मुरैना में हाइवे को जाम किया जाएगा। जिससे इस सरकार को जगाया जा सके।