Home Politics कन्या को जन्म देने वाली माताओं का किया सम्मान आराध्या संस्था का अनूठा अभियान

कन्या को जन्म देने वाली माताओं का किया सम्मान आराध्या संस्था का अनूठा अभियान

0

नीमच। हमारे देश में धर्म व संस्कृति में बेटी को जन्म देने वाली माता का सम्मान सर्वश्रेष्ठ संस्कारों में से एक माना गया है । तथा इसके लिए हम सभी को बेटी को जन्म देने वाली माताओं को सम्मान के लिए हमारी नई पीढ़ी को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। ताकि हमारी नई पीढ़ी भी बेटी का सम्मान करने के लिए हमारे संस्कारों से जुड़े और और उन्हें भी प्रेरणा मिले कि पूरे विश्व में एकमात्र भारतीय संस्कृति ही ऐसी संस्कृति है जिसमें बेटी को जन्म देने वाली माता का सम्मान किया जाता है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कही ।वे आराध्या संस्था द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में कन्या को जन्म देने वाली माता के सम्मान अभियान के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सिर्फ भारत देश में ही सम्मान देने का संस्कार सिखाया जाता है। क्योंकि पुरे विश्व में हमारा देश ही एक ऐसा देश है जहां पर बेटी के जन्म होने पर बेटी के जन्म को सौभाग्य लक्ष्मी का आगमन होना बताया जाता है । आराध्या संयोजक एडवोकेट माया मीनू लालवानी ने कहा कि आराध्या संस्था द्वारा कन्या को जन्म देने वाली माता के सम्मान का अभियान विगत 5 वर्षों से निरंतर जारी है और संस्था लोगों को प्रेरित करने का अभियान निरंतर चला रही है 10108कन्या को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान किया जा चुका है ।बेटी और बहू दोनों के कदम जिस भी घर में पड़ते हैं वहां धन लक्ष्मी की कृपा बरसती है वहां सुख समृद्धि की वृद्धि होती है इसलिए पूरा भारत कहता है कि बेटी है तो कल है लेकिन बेटी को जन्म देने वाली माता ही बड़ी महान होती है जिसका सम्मान हमारी सच्ची संस्कृति का एक अभिन्न अंग है जो अनेक कष्ट एवं अपमान के बावजूद भी बेटी को बढ़ाकर एक अच्छे संस्कार सिखाती है तभी तो बेटी एक नहीं दो दो परिवारों को स्वयम का त्याग कर अपने संस्कारों से पालन पोषण कर मान बढ़ाती है। पिता के द्वार से विदा होकर जब बेटी पराई होती है तो दूसरों के घर में बहू का रूप लेकर प्रवेश करती है ।जहां उसे भी बेटी के रूप में ही देखा जाता है इसलिए हमारे देश में बेटी का महत्व और सम्मान बरकरार रखा गया है ।जिसके लिए हमें आने वाली पीढ़ी को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए । कार्यक्रम में कन्या को जन्म देने वाली 8 माताओं का सम्मान फल उपहार सामग्री टीपन खिलौने आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा चंद्रप्रकाश मोमु लालवानी का साफा बांधकर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार , जिला महामंत्री सुखलाल पंवार , विशेष अतिथि भाजपा अजा जिला अध्यक्ष रवि गोयल, एडवोकेट माया मीनू लालवानी ,गजेंद्र शर्मा शिक्षक, सुनील कटारिया, विनीत सेठिया, मनीष शर्मा ,ओम भंवरासा, योगेश पखियां ,अंकित श्रीवास्तव ,पुष्कर चौहान , चंद्रप्रकाश मोमू लालवानी, कुलदीप तिवारी, ओम पुनर ,पवन गोड, हेमंत यादव, हिमांशु खटीक , अजय पाटीदार , विशाल व्यास , मोहित प्लास , विद्या त्रिवेदी, लाजवंती अंदानी ,रितु बंबानी, अंजू यादव,4 वर्षीय नन्ही बालिका सुश्री प्राप्ति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here