Home Crime बैग में भरकर ले जा रहा था डोडाचूरा, एक आरोपी गिरफ्तार

बैग में भरकर ले जा रहा था डोडाचूरा, एक आरोपी गिरफ्तार

0
बैग में भरकर ले जा रहा था डोडाचूरा, एक आरोपी गिरफ्तार

नीमच। कैंट थाना पुलिस ने भरभड़िया फंटा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 32 किलो 765 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से सरवानिया महाराज निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो दो बैग में डोडाचूरा लेकर खड़ा था।
जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान भरभड़िया फंटा पर एक युवक दो बैग लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबराने लगा और वहां से जाने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दोनों बैगों से कुल 32 किलो 765 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल पिता प्रहलाद चौहरा, निवासी खटीक मोहल्ला, सरवानिया महाराज, थाना जावद के रूप में हुई है। मामले में नीमच कैंट थाने पर अपराध क्रमांक 579/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here