Home Crime नीमच में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप: 3 हजार की रिश्वत लेते डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट रंगे हाथों पकड़े गए

नीमच में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप: 3 हजार की रिश्वत लेते डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट रंगे हाथों पकड़े गए

0
नीमच में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप: 3 हजार की रिश्वत लेते डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट रंगे हाथों पकड़े गए

होमगार्ड सैनिक की तैनाती के बदले हर महीने मांगी जा रही थी रिश्वत, शिकायत के बाद लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने बिछाया जाल।

नीमच। ज़िले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त उज्जैन ने बड़ी कार्रवाई की है। होमगार्ड विभाग के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। यह कार्रवाई गुरुवार, 12 नवंबर को नीमच के कोट मोहल्ला स्थित होमगार्ड कार्यालय में की गई।

मामले की शिकायत होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने 10 नवंबर को लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित से की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान, होमगार्ड सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से रिश्वत मांग रहे थे।

यह रिश्वत नयागांव स्थित आरटीओ बैरियर पर तैनाती के एवज में मांगी जा रही थी। आरोप है कि इसके लिए हर महीने 3 हजार रुपए देने की मांग की गई थी।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया। निरीक्षक राजेंद्र वर्मा द्वारा किए गए सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

गुरुवार को जैसे ही डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान ने सैनिक महेश थोरेचा से 3 हजार रुपए की रिश्वत ली, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से होमगार्ड कार्यालय में हलचल मच गई।

यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन और डीआईजी मनोज कुमार सिंह एवं एसपी विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल का नेतृत्व डीएसपी राजेश पाठक ने किया। टीम में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here