Home Crime रतनगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 31 लाख की अफीम के साथ राजस्थान का 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रतनगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 31 लाख की अफीम के साथ राजस्थान का 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

0
रतनगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 31 लाख की अफीम के साथ राजस्थान का 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

मानपुरा फंटे पर चेकिंग के दौरान यामाहा क्रक्स बाइक से मिली 6 किलो से अधिक अफीम, बाइक भी जब्त

नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मानपुरा फंटे के पास एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान बाइक की डिक्की में रखे बैग से तीन प्लास्टिक की थैलियों में छिपाकर ले जाई जा रही 6 किलो 182 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार जब्त अफीम की कीमत करीब 30 लाख 91 हजार रुपये आंकी गई है। वहीं, यामाहा क्रक्स मोटरसाइकिल की कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवपाल सिंह उर्फ विक्रम सिंह (58), निवासी बड़ा महुआ, थाना सदर, जिला भीलवाड़ा (राजस्थान) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here