Home Religious झांझरवाड़ा वक्फ कब्रिस्तान की नई कमेटी गठित, भूरा कुरैशी बने अध्यक्ष

झांझरवाड़ा वक्फ कब्रिस्तान की नई कमेटी गठित, भूरा कुरैशी बने अध्यक्ष

0
झांझरवाड़ा वक्फ कब्रिस्तान की नई कमेटी गठित, भूरा कुरैशी बने अध्यक्ष

नीमच। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल ने नीमच के झांझरवाड़ा स्थित वक्फ कब्रिस्तान के प्रबंधन के लिए 11 सदस्यीय नई कमेटी का गठन किया है। बोर्ड की ओर से जारी आदेश के अनुसार मोहम्मद भूरा को अध्यक्ष, नवाब अली को उपाध्यक्ष, मोहम्मद इकराम को सचिव और उबेदुर्रहमान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कमेटी में शहजाद, मुनव्वर खान, मोहम्मद कलीम, अजर खान, इस्माईल खान, जावेद खान और बदरूद्दीन मिरासी को सदस्य बनाया गया है। कमेटी का कार्यकाल 21 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2029 तक निर्धारित किया गया है।
वक्फ बोर्ड के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वक्फ की आय का 50 प्रतिशत हिस्सा बोर्ड की योजना के अनुसार शिक्षा पर खर्च करना अनिवार्य होगा। निर्धारित कार्यकाल से पहले बोर्ड नियमानुसार कमेटी को भंग या पद से हटा भी सकता है। कार्यकाल पूरा होने तक नई कमेटी का गठन नहीं होने की स्थिति में पुरानी कमेटी केयरटेकर के रूप में काम करेगी, लेकिन उसे नीतिगत और वित्तीय निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here