मंदसौर ज़िले के माल्याखेड़ी में दारुल उलूम गरीब नवाज़ पर गुरुवार को जश्ने दस्तारे हिफ्ज़ व आलिमियत कार्यक्रम का आयोजन 17 फरवरी 2022 गुरूवार को किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश से अल्लामा मौलाना सैय्यद ज़फ़र मसऊद और राजस्थान से अल्लामा मौलाना मुफ्ती शमसुद्दीन शिरकत करेंगे। कार्यक्रम उत्तर प्रदेश से आ रहे अल्लामा मौलाना सैय्यद ज़फ़र मसऊद की जेरे सरपरस्ती में होगा। वही राजस्थान से आ रहे अल्लामा मौलाना मुफ्ती शमसुद्दीन बतौर मुख्य मुकर्रिर तकरीर करेंगे। उक्त कार्यक्रम अराकिने इदारा व जुमला मुसलमानाने अहले सुन्नत माल्याखेड़ी द्वारा कराया जा रहा है। इस अवसर पर मोहम्मद यूनुस निजामी, मोहम्मद जाबिर निजामी, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद साबिर निजामी, मोहम्मद आरिफ निजामी, मोहम्मद रहमत अली सहित अनेक जगहों से हाफिज़ो क़ारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।