Home Crime एनडीपीएस एक्ट का फरार ईनामी वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे,रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता,10 महीने से था फरार,राजस्थान से किया गिरफ्तार     

एनडीपीएस एक्ट का फरार ईनामी वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे,रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता,10 महीने से था फरार,राजस्थान से किया गिरफ्तार     

0
एनडीपीएस एक्ट का फरार ईनामी वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे,रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता,10 महीने से था फरार,राजस्थान से किया गिरफ्तार     

नीमच। तस्करी के मामले में फरार चल रहे ईनामी बदमाश को रामपुरा पुलिस ने धर दबोचा है।आरोपी पिछले 10 महीने से पुलिस गिरफ्त से बहार था। जिसपर एसपी सूरज कुमार वर्मा ने 5 हज़ार के ईनाम की घोषणा की थी। एसपी सूरज कुमार वर्मा, एएसपी सुंदरसिंह कनेश, एस.डी.ओ.पी मनासा संजीव मुले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उनि गजेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में रामपुरा पुलिस टीम ने 16-02-2022 को मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में फरार 5 हज़ार रूपये का ईनामी आरोपी सुरेश पिता मथुरालाल मेघवाल को सुल्तानपुर जिला कोटा राजस्थान से रामपुरा गिपफ्तार करने में सफलता अर्जित की है । गौरतलब है कि दिनांक 08-04-2021 को मुखबिर की सूचना पर थाने के सामने आमरोड पर घेराबंदी कर मोटर सायकल क्रमांक आर.जे 20 टी.एस 2417 से आरोपी सुल्तान पिता गफूर खाँ पठान 36 साल निवासी आदर्श नगर बीएड कालेज के पीछे रावतभाटा जिला चित्तौडगढ को गिरफ्तार किया गया था. वहीँ आरोपी के कब्जे से 04 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 8 हजार रूपये बरामद किया गया था । जिस पर थाना रामपुरा पर अपराध क्रमांक 87/21 धारा 8/20.25 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।घटना वक्त से ही आरोपी सुरेश पिता मथुरालाल मेघवाल निवासी सुल्तानपुर जिला कोटा का फरार चल रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रामपुरा द्वारा कई बार आरोपी के घर दबिश दी गई.लेकिन कोई सफलता हासिल नही मिली.फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी नीमच द्वारा 5 हजार रूपये ईनामी की उद्घोषणा की गई थी । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी रामपुरा द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया.जिस पर रामपुरा पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी सुरेश मेघवाल के सम्भावित ठिकानो पर दबिश देकर आरोपी सुरेश मेघवाल सुल्तानपुर राजस्थान से गिरफ्तार करने मे सफलता हालिस की गई है । उक्त कार्यवाही में उनि गजेन्द्रसिंह चौहान,प्र.आर.18 मनोजसिंह चौहान,आर.358 विजयसिंह चौहान,आर.486 दीपक परमार, आर.369 सुरेन्द्रसिंह, की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here