Home Religious नीमच में महज़ 16 साल का हाफ़िज़ सुना रहा तरावीह में क़ुरआन

नीमच में महज़ 16 साल का हाफ़िज़ सुना रहा तरावीह में क़ुरआन

0
नीमच में महज़ 16 साल का हाफ़िज़ सुना रहा तरावीह में क़ुरआन

द लाइव एक्सप्रेस विशेष: रमज़ान में चिराग मस्जिद में गूंज रही कम उम्र की असरदार तिलावत

नीमच।(मोईन शेख़)।
रमज़ान के पवित्र महीने में नीमच शहर की मस्जिदों में इबादत का खास माहौल है। शहर की क़रीब 22 से ज़्यादा मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ अदा की जा रही है, लेकिन इन सबके बीच सबसे ज़्यादा चर्चा एक ऐसे हाफ़िज़ की है, जिसकी उम्र महज़ 16 साल है।
दरअसल इसका संबंध है नीमच निवासी मौलाना नियाज़ निज़ामी के बेटे हाफ़िज़ ज़ियाउल मुस्तफ़ा से,उन्होंने गुजरात के भरूच स्थित मदरसा दावते इस्लामी फैज़ान-ए-मदीना में तीन साल की मेहनत के बाद क़ुरआन हिफ़्ज़ (कंठस्थ) किया। कम उम्र में यह मुकाम हासिल कर अब वे अपने शहर नीमच में तरावीह की नमाज़ में पूरा क़ुरआन सुना रहे हैं।

जिले का सबसे कम उम्र का हाफ़िज़

जानकारी के अनुसार, नीमच ज़िले में इस वर्ष तरावीह में क़ुरआन सुनाने वाले हाफ़िज़ों में वे सबसे कम उम्र के हैं। उनकी आवाज़ में ऐसी मिठास और लहजे में ऐसी पकड़ है कि नमाज़ियों की आँखें नम हो जाती हैं। रोज़ाना बड़ी संख्या में लोग उनकी तिलावत सुनने चिराग मस्जिद पहुंच रहे हैं।

दरगाह परिसर में रूहानी फिज़ा

शहर की प्रसिद्ध हजरत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह परिसर स्थित चिराग मस्जिद में हर रात तरावीह के दौरान आध्यात्मिक माहौल बन जाता है। क़ुरआन की आयतों की गूंज से पूरी फिज़ा इबादत में डूबी नज़र आती है।

परिवार और शहर के लिए गर्व

मौलाना नियाज़ निज़ामी कहते हैं कि उनके लिए यह गर्व का विषय है कि उनका बेटा कम उम्र में हाफ़िज़-ए-क़ुरआन बना और अब अपने ही शहर में दीन की खिदमत कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उपलब्धि पूरे नीमच शहर के लिए सम्मान की बात है।
रमज़ान की इन पवित्र रातों में 16 साल के हाफ़िज़ ज़ियाउल मुस्तफ़ा की तिलावत लोगों के दिलों में खास जगह बना रही है। नीमच में इस बार तरावीह सिर्फ़ इबादत नहीं, बल्कि नई पीढ़ी की लगन और मेहनत की मिसाल भी बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here