Home Crime देश विरोधी पोस्ट करने वाले कश्मीरी छात्र को कॉलेज ने किया सस्पेंड,बाल न्यायालय में किया गया पेश,बाल संरक्षण गृह रतलाम भेजने के आदेश

देश विरोधी पोस्ट करने वाले कश्मीरी छात्र को कॉलेज ने किया सस्पेंड,बाल न्यायालय में किया गया पेश,बाल संरक्षण गृह रतलाम भेजने के आदेश

0
देश विरोधी पोस्ट करने वाले कश्मीरी छात्र को कॉलेज ने किया सस्पेंड,बाल न्यायालय में किया गया पेश,बाल संरक्षण गृह रतलाम भेजने के आदेश

नीमच।शहर के शासकीय पी.जी कॉलेज में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्र को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करना महंगा पड़ गया। दरअसल छात्र ने 14 फरवरी पुलवामा हमले की बरसी पर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर एक पोस्ट डाली थी,जिसमें उसके द्वारा पुलवामा हमले को बाबरी विध्वंस का बदला बताया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई, साथ ही मंगलवार को कॉलेज प्रशासन ने उसे निलंबित कर छात्रावास से भी निष्कासित कर दिया।इधर पुलिस ने आरोपी को बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से बाल संरक्षण गृह रतलाम भेजने के आदेश दिए गए हैं। टीआई करणीसिंह शक्तावत ने बताया कोविड टेस्ट कराया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद रतलाम उसे शिफ्ट किया जाएगा। जब तक शहर में ही वन स्टेप सेंटर में उक्त छात्र को पुलिस अभिरक्षा में रखा है। प्राचार्य डॉ.वी.के. जैन ने बताया प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत उक्त छात्र को नीमच कॉलेज अलॉट हुआ था जिसने 2021-22 में कक्षा बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है । यहां उसे छात्रावास में भी कक्ष आवंटित किया था । चूंकि भारत सरकार के विरुद्ध सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो पोस्ट करने पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । यह एक गंभीर अपराध है । इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर प्रबंधन की बैठक में निर्णय लेकर कॉलेज द्वारा भी छात्र को निलंबित कर दिया है।साथ ही छात्रावास से भी उसे निष्कासित कर दिया है। फ़िलहाल आगे की कार्यवाही जारी है,वहीँ इस मामले में केंद्र सरकार के निर्देश का इंतज़ार है ।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here