Home Crime नीमच में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई: दो दिन में दो थानों की सफलता, करोड़ों की फसल जब्त

नीमच में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई: दो दिन में दो थानों की सफलता, करोड़ों की फसल जब्त

0
नीमच में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई: दो दिन में दो थानों की सफलता, करोड़ों की फसल जब्त

डेस्क।नीमच। ज़िले में पुलिस का नशा विरोधी अभियान लगातार असर दिखा रहा है। दो दिनों के भीतर रतनगढ़ और सिंगोली थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सरसो और कपास की फसल के बीच उगाई जा रही अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हरे अफीम पौधे जब्त किए गए।

रतनगढ़ में ड्रोन से खुलासा, 9.76 क्विंटल अफीम ज़ब्त (कल की कार्रवाई)

रतनगढ़ थाना पुलिस ने ड्रोन सर्चिंग के जरिए ग्राम लुहारिया जाट में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खेत में कपास की फसल की आड़ में अफीम उगाई जा रही है। ड्रोन से जांच के बाद खेत पर दबिश दी गई। मौके पर अफीम के हरे पौधे बड़ी संख्या में पाए गए। पुलिस ने विधिवत तौल कर फसल जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

क्या मिला मौके पर

11,600 नग हरे अफीम पौधे
कुल वज़न: 9 क्विंटल 76 किलोग्राम
अनुमानित कीमत: करीब 97 लाख 60 हजार रुपये पुलिस ने मौक़े से आरोपी हिरालाल (43), निवासी ग्राम लुहारिया जाट को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

सिंगोली में सरसो के खेत में अफीम की खेती पकड़ी (आज की कार्रवाई)

गुरुवार को सिंगोली थाना पुलिस को ग्राम अथवा बुजुर्ग में मुखबिर से सूचना मिली। टीम ने खेत पर पहुंचकर जांच की तो सरसो की फसल के बीच अफीम की खेती पाई गई।
पुलिस ने मौके पर पौधों की तौल कर उन्हें जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मौक़े से हरे अफीम पौधे: 78.920 किलोग्राम,अनुमानित कीमत: करीब 7 लाख 90 हजार रुपये के ज़ब्त किए। वहीं मौके से
आरोपी रतनलाल (36), निवासी ग्राम अथवा बुजुर्ग को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई कर आगे की जांच जारी है।

लगातार जारी रहेगा अभियान

नीमच पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ड्रोन सर्चिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here