Home Crime 10 साल से फरार वारंटी नाथद्वारा से गिरफ्तार,जावद पुलिस को मिली कामयाबी

10 साल से फरार वारंटी नाथद्वारा से गिरफ्तार,जावद पुलिस को मिली कामयाबी

0
10 साल से फरार वारंटी नाथद्वारा से गिरफ्तार,जावद पुलिस को मिली कामयाबी

नीमच। जावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 साल पुराने वारंट पर वांछित आरोपी को राजस्थान से दबोच लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सौरव पिता द्वारका प्रसाद गर्ग (उम्र 30 वर्ष), निवासी नीमच, हाल मुकाम नाथद्वारा (राजस्थान) को पुलिस टीम ने शनिवार को नाथद्वारा से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर धारा 138 (चेक बाउंस का मामला) दर्ज था और वह बीते एक दशक से फरार चल रहा था। कई बार नोटिस और तलाश के बावजूद आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर रहा, लेकिन जावद पुलिस टीम ने आखिरकार मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ने में सफलता पाई।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मज़बूत हुआ है। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नीमच व आसपास के क्षेत्रों में चेक बाउंस के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है और पुलिस फरार वारंटियों पर नकेल कस रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here