Home Crime नीमच पुलिस को बड़ी कामयाबी, 40 किलो डोडा चूरा और 2.7 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त

नीमच पुलिस को बड़ी कामयाबी, 40 किलो डोडा चूरा और 2.7 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त

0
नीमच पुलिस को बड़ी कामयाबी, 40 किलो डोडा चूरा और 2.7 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त

नीमच। जिले की चीताखेड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 40 किलोग्राम डोडा चूरा और 2 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की गई है। साथ ही तस्करी में उपयोग की गई हुंडई आई-20 कार को भी जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया और एसडीओपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में, जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
6 जुलाई 2025 को चीताखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह सिसोदिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के सभी नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चेकिंग पॉइंट पर कार क्रमांक RJ45CF8918 को रोका गया।

तलाशी के दौरान कार से दो प्लास्टिक के कट्टों में भरा 40 किलो डोडा चूरा और 2.7 किलो अफीम बरामद हुई। मौके से आरोपी अशोक पिता हापुराम बिश्नोई (उम्र 37 वर्ष), निवासी फीटकासनी, तहसील लूणी, जिला जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।

जब्त माल का विवरण

40 किलो डोडा चूरा — अनुमानित कीमत: ₹1,20,000

2.7 किलो अफीम — अनुमानित कीमत: ₹5,00,000

हुंडई आई-20 कार (RJ45CF8918) — अनुमानित कीमत: ₹8,00,000

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 8/18 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाया जाना था।

चीताखेड़ा चौकी टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में चीताखेड़ा चौकी की टीम की अहम भूमिका रही, जिसकी जिलेभर में सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here