Home Crime बिना नंबर की क्रेटा कार से 200 किलो डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

बिना नंबर की क्रेटा कार से 200 किलो डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

0
बिना नंबर की क्रेटा कार से 200 किलो डोडाचूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

रिपोर्ट-आलम तौक़ीर (चीफ एडिटर)

नीमच, 6 जून 2025।
मुख्यमंत्री द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नीमच जिले की नयागांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक बिना नंबर की क्रेटा कार से 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

दिनांक 5 जून 2025 को सुबह पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग की बिना नंबर की क्रेटा कार में भारी मात्रा में डोडाचूरा भरकर नीमच की ओर लाया जा रहा है। यह कार दीपक पिता मुन्नालाल कुमावत निवासी रेवास देवड़ा जिला मंदसौर चला रहा था, और उसके साथ राहुल पिता गुणवतलाल कुमावत निवासी रेवास देवड़ा बैठा हुआ था।

नाकाबंदी देख भागे आरोपी, पर छोड़ी कार

सूचना के आधार पर नयागांव पुलिस चौकी ने निम्बाहेड़ा-नीमच फोरलेन हाईवे पर रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी की। थोड़ी देर में संदिग्ध क्रेटा कार नीमच की ओर से आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने कार को मोड़कर इंदिरा कॉलोनी होते हुए रेलवे अंडरब्रिज की ओर भगाया और आगे कच्चे रास्ते में कार छोड़कर दोनों आरोपी झाड़ियों में छिपकर भाग निकले।

कार से मिला 200 किलो डोडाचूरा

छोड़ी गई क्रेटा कार की तलाशी लेने पर पुलिस को कार में भरा 200 किलोग्राम डोडाचूरा मिला। साथ ही कार से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की।

24 घंटे में पकड़ा गया एक आरोपी

तलाश के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी राहुल मंदसौर में छिपा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल कुमावत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राहुल ने डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले नरेन्द्र उर्फ लखन पिता पुरुषोत्तम राठौर का नाम उजागर किया, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एक आरोपी अब भी फरार

इस मामले में मुख्य चालक दीपक कुमावत अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here