Home Religious प्रेरणा समाजोत्थान समिति करेगा शिक्षा उत्सव का आयोजन26 मई से होगा आगाज़,अंग्रेज़ी,गणित, जीके पर विशेष फोकस

प्रेरणा समाजोत्थान समिति करेगा शिक्षा उत्सव का आयोजन26 मई से होगा आगाज़,अंग्रेज़ी,गणित, जीके पर विशेष फोकस

0
प्रेरणा समाजोत्थान समिति करेगा शिक्षा उत्सव का आयोजन26 मई से होगा आगाज़,अंग्रेज़ी,गणित, जीके पर विशेष फोकस

नीमच। सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में अग्रसर संस्था प्रेरणा समाजोत्थान समिति के तत्वाधान में कक्षा 6 से 8 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एजुकेशन फेस्ट यानि विशेष आकर्षक शिक्षा उत्सव का आयोजन 26 मई से 3 जून तक किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में नई कक्षा और नए विषयों के प्रति डर की भावना समाप्त करना है।
प्रेरणा समाजोत्थान समिति की अध्यक्ष डॉ प्रेरणा ठाकरे परिहार ने बताया कि शिक्षा उत्सव की कक्षाएं विकास नगर 14/4 स्थित मकान नम्बर 570 पर चलेंगी। इसमें सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों से मात्र 99 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा। इसमें यूपीएससी, पीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे टॉपर्स द्वारा बच्चों को अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान विषयों के बारे में बारीकी से जानकारियां दी जाएगी। यह उत्सव माध्यमिक स्तर के बच्चों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे ग्रीष्म अवकाश का न केवल सदुपयोग कर पाएंगे बल्कि उन्हें आगामी कक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन भी मिल सकेगा। अधिक से अधिक बच्चों से इस शिक्षा उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here