Home Breaking नीमच में पुलिया से गिरा ट्रैक्टर,चालक की मौत मासूम बेटा घायल

नीमच में पुलिया से गिरा ट्रैक्टर,चालक की मौत मासूम बेटा घायल

0
नीमच में पुलिया से गिरा ट्रैक्टर,चालक की मौत मासूम बेटा घायल

रिपोर्ट-मोइन शेख़

नीमच। ज़िले के पिपलोन और राजपुरिया गांव के बीच गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पानी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पांच वर्षीय बेटा घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पिपलोन निवासी 30 वर्षीय कारूलाल नायल अपने पुत्र भूपेश के साथ पानी का टैंकर भरकर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिया पर अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। हादसे में कारूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके मासूम बेटे को भी चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को ज़िला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने कारूलाल को मृत घोषित कर दिया। उनके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, घायल भूपेश का इलाज जारी है और उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और परिजनों ने कारूलाल के असमय निधन पर गहरा दुख जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here