Home Crime मंदसौर में तेज़ हवा से गिरा फ्लेक्स, बड़ा हादसा टला | अवैध होर्डिंग्स पर उठे सवाल

मंदसौर में तेज़ हवा से गिरा फ्लेक्स, बड़ा हादसा टला | अवैध होर्डिंग्स पर उठे सवाल

0
मंदसौर में तेज़ हवा से गिरा फ्लेक्स, बड़ा हादसा टला | अवैध होर्डिंग्स पर उठे सवाल

मंदसौर।सोमवार को मंदसौर शहर के पुराने बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज़ हवा के चलते एक विशाल फ्लेक्स बोर्ड अचानक ज़मीन पर आ गिरा। सौभाग्य से हादसे के समय वहाँ कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना जान-माल की हानि हो सकती थी।

यह घटना नगर पालिका की लापरवाही को उजागर करती है। सड़ चुके फ्लेक्स बोर्ड को समय रहते नहीं हटाया गया, जिससे ऐसी स्थिति बनी। शहर में कई जगह अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स और फ्लेक्स बोर्ड न केवल नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि लोगों की जान को भी जोखिम में डालते हैं।

नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। यदि समय रहते इन पर कार्रवाई की जाती, तो ऐसे हादसे रोके जा सकते हैं।फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन यह घटना निश्चित रूप से एक चेतावनी है।

मांग और अपील:

शहर में लगे सभी अवैध होर्डिंग्स को तुरंत हटाया जाए

ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई की जाए

नगर प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेकर भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करे

‘द लाइव एक्सप्रेस’ की अपील : हम नगर प्रशासन से अपील करते हैं कि सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। लापरवाहियों पर लगाम लगाई जाए और शहर को सुरक्षित बनाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here