Home Crime सटोरियों के सीज़न का हुआ आगाज़,नीमच का नामचीन सट्टेबाज़,राजस्थान में कर रहा बुक्कीगिरी

सटोरियों के सीज़न का हुआ आगाज़,नीमच का नामचीन सट्टेबाज़,राजस्थान में कर रहा बुक्कीगिरी

0
सटोरियों के सीज़न का हुआ आगाज़,नीमच का नामचीन सट्टेबाज़,राजस्थान में कर रहा बुक्कीगिरी

नीमच। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज़ हो चुका है। सीज़न प्रारंभ होने से बुक्की और सटोरियों में खुशी की लहर है। क्रिकेट सट्टा चलाने वाले इन सट्टेबाजों ने अपने अवैध अड्डे सजा लिए हैं। नीमच के कई नामचीन सटोरियों ने अपने ठिकानों पर सट्टा बुकिंग शुरू कर दी है। भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आईपीएल सीज़न में नीमच के सौरभ ने अपना अड्डा छोटी सादड़ी में बना लिया है। जो इन दिनों अपने अवैध सट्टे के कारोबार को संचालित कर रहा है। इस सटोरिये ने नीमच में बीते करीब 2 साल पहले बंगला नम्बर 60 पुरानी नगर पालिका के एक मकान से अवैध गतिविधि की शुरुआत की थी। जिसने दो सीज़न में ही शक्ति नगर में आलीशान बंगला बना लिया। सौरभ सटोरिये को बीते महीने राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने भी धरदबोचा था। जहाँ से करीब 76 लाख का अवैध सट्टा पकड़ाया था। वहीं सौरभ के कई सहयोगी इस अवैध सट्टे में धराए थे। जिसके बाद नीमच की बघाना पुलिस प्रोडेक्शन वारंट पर इसे नीमच भी लाई थी। नीमच के इस नामचीन सटोरिए पर कई प्रकरण भी दर्ज हैं जिसके बावजूद इसका अवैध साम्राज्य काफी फल फूल रहा है। गौरतलब है कि यह सटोरिया पिछले आईपीएल से फरार चल रहा था। जो वर्तमान आईपीएल में सक्रिय होकर राजस्थान के छोटी सादड़ी में अपने गुप्त अड्डे से क्रिकेट के अवैध सट्टे को संचालित कर रहा हैं। इसने 4 से 5 गुर्गे रुपये बटोरने के लिए रखे हुए हैं। जो इसके इशारो पर आईडी बांटने और अवैध सट्टे का खेल करने में सक्रिय हैं। अब देखना होगा कि क्या कानून के लंबे हाथ इस सटोरिए तक पहुचेंगे? या अवैध सट्टे का यह कारोबार ऐसे ही फलता फूलता रहेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here