Home Crime टॉकीज़ की जगह अब भव्य होटल की तामीर,टीएंडसीपी के नियमों का खुला उल्लंघन,नेताजी के संरक्षण में जारी निर्माण कार्य

टॉकीज़ की जगह अब भव्य होटल की तामीर,टीएंडसीपी के नियमों का खुला उल्लंघन,नेताजी के संरक्षण में जारी निर्माण कार्य

0
टॉकीज़ की जगह अब भव्य होटल की तामीर,टीएंडसीपी के नियमों का खुला उल्लंघन,नेताजी के संरक्षण में जारी निर्माण कार्य

नगर के बहुचर्चित टॉकीज़ को जीर्णोद्धार के नाम पर आलीशान होटल बनाया जा रहा है। टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से भी इस संबंध में कोई अनुमति नहीं ली गई है। यह पूरा खेल राजनीतिक रसूख के दम पर खेला जा रहा है। हालत यह है कि विभाग जानकर भी अंजान है, क्योंकि कार्यवाही कर नहीं सकता। आखिर सत्ताधारी दल से जुड़ा हुआ मामला जो है। भरोसेमंद सूत्रों की माने तो टॉकीज को इन दिनों वीआईपी होटल में तब्दील किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग विभाग से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई और मौके पर बहुमंजिला भवन का निर्माण जारी है। इतना ही नहीं इस निर्माण में शासकीय नाले पर भी अतिक्रमण कर बाउंड्री वॉल तान दी गई है। इधर नियमों का उल्लंघन बर्बर जारी है लेकिन प्रशासन ने अपनी आँखें मूंद रखी हैं। किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस स्थान पर किसी ग़रीब का झोपड़ा होता तो उस पर तत्काल कार्यवाही की जाती. इधर इस आलीशान बिल्डिंग पर राजनीतिक संबंध के चलते कार्यवाही नहीं की जा रही है। ख़बर की अगली क़िस्त में विस्तृत जानकारी दी जाएगी बने रहिए द लाइव एक्सप्रेस के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here