Home Crime 5 काले कट्टों में भरा मिला 1 क्विंटल डोडाचूरा,जीरन पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा,तस्कर प्रकाश और शेर मोहम्मद गिरफ्तार

5 काले कट्टों में भरा मिला 1 क्विंटल डोडाचूरा,जीरन पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा,तस्कर प्रकाश और शेर मोहम्मद गिरफ्तार

0
5 काले कट्टों में भरा मिला 1 क्विंटल डोडाचूरा,जीरन पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा,तस्कर प्रकाश और शेर मोहम्मद गिरफ्तार

माननीय मुख्यमंत्री महोदय म.प्र . एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अकिंत जयसवाल के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया , नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय एक छोटा हाथी व एक मोटर साईकल को जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है । घटना का संक्षिप्त विवरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , जिला नीमच श्री अकिंत जयसवाल के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया , नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुई पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड छोटा हाथी वाहन एमपी 44 एल ए 1230 व 05 काले रंग की प्लास्टिक कट्टो में भरे 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा मय वाहन के किमती 13 लाख 70 हजार रूपये को जप्त कर एवं एक मोटर साईकल नम्बर एमपी 44 एम आर 3991 से पायलेटीग करने वाले 01 आरोपियो को एवं छोटा हाथी वाहन चालक कुल 02 आरोपियो को गिर किया गया आरोपीगण जप्त डोडाचुरा कहाँ से लाया है इस सम्बन्ध में पुछताछ कर विवेचना की जा रही है । नाम आरोपी : – 01. प्रकाश चन्द्र उर्फ जगदीश पिता शिवलाल धोबी उम्र 33 साल निवासी सावन थाना नीमच सिंटी जिला नीमच जप्त सामग्री – 02. व शेर मोहम्मद पिता गुलाबशाह फकीर उम्र 40 साल निवासी सावन थाना नीमचसिटी जिला नीमच ( 1 ) 100 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 100 लाख ( 2 ) छोटा हाथी वाहन एमपी 44 एल ए 1230 किमती 03 लाख ( 3 ) क मोटर साईकल नम्बर एमपी 44 एम आर 3991 किमती 70 हजार सराहनीय कार्य- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी व टीम का सराहनीय योगदान- रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here