मंदसौर जिले में कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो किसी युवा नेता के नेतृत्व में कांग्रेस के 400 से अधिक कार्यकर्ता एक साथ पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। पार्टी के अंदर इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्थानीय और प्रदेश नेतृत्व से असंतोष और उपेक्षा की भावना इस फैसले की मुख्य वजह हो सकती है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर ऐसा होता है, तो यह मंदसौर जिले और प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है।