Home Uncategorized नवोदय विद्यालय की एलुमनी मीट ने रचा इतिहास,एक जगह जमा हुए साढ़े 8 हज़ार से ज़्यादा विद्यालय के पूर्व छात्र

नवोदय विद्यालय की एलुमनी मीट ने रचा इतिहास,एक जगह जमा हुए साढ़े 8 हज़ार से ज़्यादा विद्यालय के पूर्व छात्र

0
नवोदय विद्यालय की एलुमनी मीट ने रचा इतिहास,एक जगह जमा हुए साढ़े 8 हज़ार से ज़्यादा विद्यालय के पूर्व छात्र

इंदौर के जवाहर नवोदय विद्यालय एलुमनी मीट ‘नवोत्सव 3.0’ में रविवार को एक नया इतिहास रचा गया । इसमें सन 1987 से अब तक के 8635 पूर्व छात्र शामिल हुए । यह देश की अब तक सबसे बड़ी एलुमनी मीट रही है। इस मीट में मंदसौर निवासी दलौदा कृषि उपज मंडी के इंस्पेक्टर हीरालाल मालवीय डायमंड नीमच के ललित शर्मा भी सम्मिलित हुए। श्री मालवीय भी नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं । रविवार को वर्ल्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस यू.के. की टीम ने इसकी मॉनिटरिंग की और प्रोविजनल सर्टिफिकेट प्रदान किया।पूर्व छात्रों के इस वृहद स्तरीय सम्मेलन में वह छात्र भी शामिल हुए जो अब सांसद,आईएएस आईपीएस,डॉक्टर,शिक्षक,सीए और कामयाब बिज़नेसमैन बन चुके हैं। इसके पूर्व हैदराबाद के एक स्कूल में एलुमनी मीट हुई थी। इसमें 4600 पूर्व छात्र शामिल हुए थे।इंदौर में हुई इस मीट में जम्मू – कश्मीर से लेकर उत्तर पूर्व भारत,मध्य प्रदेश,राजस्थान , गुजरात,महाराष्ट्र,दक्षिण भारत सहित कई राज्यों से छात्रों ने हिस्सा लिया। देश की इस सबसे बड़ी एलुमनी मीट को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किए गए थे। जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों ने इसके लिए वेबसाइट बनाकर इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया । इस मीट के लिए 200 लोगों की टीम पिछले 1 हफ्ते से 24 घंटे काम कर रही थी। मध्य प्रदेश के नवोदयों के पूर्व छात्रों के ग्रुप ‘ मान ‘ द्वारा इसका आयोजन किया गया । इंदौर में यह नवोत्सव का तीसरा आयोजन है। एलुमनी मीट में शामिल नीमच के ललित शर्मा ने बताया कि मीट में नवोदय पूर्व छात्र शामिल हुए इन छात्रों ने अपनी यादों को एक- दूसरे से साझा किया । नवोदय गार्डन बिचौली में हुई इस मीट का उद्देश्य देश में फैले जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों को एकत्र कर देश और समाज के लिए बड़ा काम करने की योजना है । नवोदय विद्यालय की शुरुआत 1987 से शुरू हुई थी । मप्र 48 नवोदय विद्यालय हैं । इन सभी पूर्व छात्र आज कार्यक्रम में शामिल हुए । सभी ने सामूहिक डांस किया फोटो , वीडियो शूट किए , यादें साझा की और भोज किया । सभी में बहुत आत्मीयता थी । मालवीय ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट पर पहले रजिस्टर करने के बाद छात्रों को एक क्यूआर कोड दिया गया । इस के जरिए एलुमनी मीट में प्रवेश मिला । सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्व छात्र शामिल होने आते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here