नीमच। ज़िले के मनासा में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया था। जिसमें हादसे का शिकार हुए शख़्स की मौक़े पर ही मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक मंदसौर-मनासा मार्ग पर पैदल चल नानूराम पिता पृथ्वीराज देवड़ा उम्र 45 वर्ष निवासी पुरवइया मोहल्ला मनासा को राम तलाई झवर पेट्रोल पंप के क़रीब शाम 7 बजे एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया और काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दुर्घटना में नानूराम के मौत हो गई। इधर पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामला जांच में लिया और सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किए। जिसमें एक सफेद रंग की बिना नंबर की तेज़ रफ्तार सेंटरों कार मृतक को टक्कर मारकर घसीटते हुए दिख रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस जल्द आरोपी शिनाख्त कर अपनी गिरफ्त में लेकर आगे की कार्यवाही को अंजाम देगी।