Home Crime आख़िर कौन है वायरल ऑडियो का हीरो “कोकू”?जिसने स्थापित किया अवैध कॉलोनियों का साम्राज्य,भाजपा विधायक और सटोरिए ससुर बताया जाता है क़रीबी

आख़िर कौन है वायरल ऑडियो का हीरो “कोकू”?जिसने स्थापित किया अवैध कॉलोनियों का साम्राज्य,भाजपा विधायक और सटोरिए ससुर बताया जाता है क़रीबी

0
आख़िर कौन है वायरल ऑडियो का हीरो “कोकू”?जिसने स्थापित किया अवैध कॉलोनियों का साम्राज्य,भाजपा विधायक और सटोरिए ससुर बताया जाता है क़रीबी

नीमच। वार्ड 14 की पार्षद किरण शर्मा की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह 5 लाख या एक प्लॉट देने की मांग करती सुनाई दे रही है। इतना ही नहीं कॉलोनाइजर से धमकाते हुए यह भी कह रही हैं कि मांग पूरी नहीं की तो सिर्फ एक कागज़ लगेगा और तेरी कॉलोनी लीगल से इल्लीगल हो जाएगी. मुझे मत सिखा लीगल और इल्लीगल. वो कोकू उसका तो सब इल्लीगल था उससे बस एक बार चर्चा हुई और उसने एक दिन में मांग पूरी कर दी. यह पूरा मामला तो वृंदावन कॉलोनी से जुड़ा हुआ था। लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि अब ये अवैध कॉलोनियां स्थापित करने वाला माफिया कोकू कौन है? वहीं किरण के इस रोल ने भाजपा की साफ सुथरी छवि पर भी क्वेश्चन मार्क लगा दिया है। जिसके दम पर वह अन्य राजनीतिक दलों पर कमल में से निकाल कर कीचड़ उछालते हैं। आसान लफ़्ज़ों में कहा जाए तो इन अवैध कारोबारियों को भाजपा संरक्षण भी देती है। जब हमने कोकू उर्फ गज्जू के बारे में मालूम किया तो पता चला कि यह भाजपा विधायक और सटोरिए ससुर का बहुत क़रीबी है। जिनके दम पर सारे अवैध धंधे चला रहा है। इतना ही नहीं कई कॉलोनियां भी यह काट चुका है। जहां इसने भोले भाले लोगों को प्लॉट भी चिपका दिए हैं। इस ख़बर की अगली क़िस्त में द लाइव एक्सप्रेस और भी चौंकाने वाले खुलासे करेगा। बने रहिए द लाइव एक्सप्रेस के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here