Home Crime 15 हजार की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल गिरफ्तारः जमानत देने की कागजी कार्रवाई के ऐवज में मांगे थे रुपए, उज्जैन लोकायुक्त ने की कार्रवाई

15 हजार की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल गिरफ्तारः जमानत देने की कागजी कार्रवाई के ऐवज में मांगे थे रुपए, उज्जैन लोकायुक्त ने की कार्रवाई

0
15 हजार की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल गिरफ्तारः जमानत देने की कागजी कार्रवाई के ऐवज में मांगे थे रुपए, उज्जैन लोकायुक्त ने की कार्रवाई

गरोठ में भानपुरा थाने के कॉन्स्टेबल मुकेश चौहान को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। कार्रवाई उज्जैन लोकायुक्त ने की। कॉन्स्टेबल ने एक मामले में जमाने देने में कागजी कार्रवाई के लिए रुपए मांगे थे। शिकायतकर्ता पप्पू सिंह सौंधिया पिता मानसिंह सौंधिया निवासी ग्राम मानपुरा तहसील भानपुरा है। पप्पू ने लोकायुक्त में बताया था कि उसके भाई ईश्वर सिंह, अन्य व्यक्ति तूफान सिंह और बंशीलाल के खिलाफ भानपुरा थाने में केस दर्ज किया गया था। उसमें जमानत देने की लिखापढ़ी के ऐवज में 15 हजार रुपए कॉन्स्टेबल मुकेश चौहान ने मांगे थे। शिकायत का सत्यापन प्रभारी एसपी राजेश पाठक ने डीएसपी सुनील तालान से कराया, तो शिकायत सही पाई गई। इस पर से 16 दिसंबर को टीम ने छापा मारा। रुपए देते समय टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here