Home Crime थाना जीरन को अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता।

थाना जीरन को अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता।

0
थाना जीरन को अवैध मादक पदार्थ परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मिली बडी सफलता।

माननीय मुख्यमंत्री महोदय म.प्र. एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मुख्यालय भोपाल, द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 352 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन पीकप ईक्को कार कों जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुई पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ पीकप क्रमांक एमपी 43 जी 3830 से 16 प्लास्टीक के कट्टो में 352 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन के किमती 48 लाख 15 हजार रूपये को जप्त कर एवं एक इक्को कार क्रमांक आरजे 03 सीबी 5810 से पायलेटीगं करने वाले 04 आरोपियो को एवं पीकप चालक कुल 05 आरोपी जिसमे 01. विष्णुलाल पिता देवचन्द्र तेली उम्र 38 साल निवासी अरनिया गुर्जर थाना सितामउ जिला मन्दसौर,02. शिवलाल पिता नाथुलाल गायरी उम्र 41 साल निवासी सरसपुरा थाना सीतामउ जिला मन्दसौर,03. अर्जुन पिता गोकुल सिह गुर्जर उम्र 26 साल निवासी भारतपुरा थाना सितामउ जिला मन्दसौर,04. गोर्वधनलाल पिता रामलाल सुर्यवंशी उम्र 45 साल निवासी भारतपुरा थाना सितामउ जिला मन्दसौर,05. दशरथ पिता मदनलाल मालवीय उम्र 35 साल निवासी सरसपुरा थाना सितामउ जिला मन्दसौर को गिरफ्तार किया गया। जप्त सामग्री ​(1) 352 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 35 लाख ,(2) पिकप वाहन नम्बर एमपी 43 जी 3830 किमती 08 लाख,(3) इक्को कार जिसके नम्बर आजे 03 सीबी 5810 किमती 05 लाख (4) 19 केरेट मोसम्बि। आरोपीगण जप्त डोडाचुरा कहाँ से लाया है इस सम्बन्ध में पुछताछ कर विवेचना की जा रही है। सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोज सिह जादौन थाना प्रभारी व टीम का सराहनीय योगदान रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here