नीमच। महू-नसीराबाद हाईवे पर शनिवार अल सुबह 5 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 की मौके पर मौत हो गई। वहीं 6 लोग गंभीर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक़ सगराना घाटी के करीब ये हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि नीमच कैंट पुलिस के मोबाइल वाहन द्वारा एक अजमेर की और जा रहे पिक अप वाहन को रोक कर पूछताछ की जा रही थी। कि अचानक तेज़ रफ्तार आयशर ट्रक ने दोनो वाहनों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिस से दोनो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 6 व्यक्ति गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हे मौक़े पर मौजूद लोगों की मदद से नीमच ज़िला अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।घायलों में नीमच कैंट थाने में पदस्थ कांस्टेबल मन्नू जाट और वाहन चालक राजेश धाकड़ भी शामिल हैं। वहीं 4 अन्य घायलों में जुनेद कुरैशी,फैज़ान कुरैशी,इज़रार कुरैशी,शरीफ कुरैशी शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना में ज़ुबेर कुरैशी,अमजद कुरैशी एवं सांवरा भील निवासी नेवड़ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जिनके शव ज़िला अस्पताल नीमच के शवगृह में रखे गए हैं। घटना की खबर लगते ही एसपी अंकित जायसवाल, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया,सीएसपी अभिषेक रंजन सहित पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है।