Home Religious शहिदाने कर्बला की याद में मुस्लिम महासभा द्वारा विशाल ब्लड डोनेशन कैंप 14 जुलाई को

शहिदाने कर्बला की याद में मुस्लिम महासभा द्वारा विशाल ब्लड डोनेशन कैंप 14 जुलाई को

0
शहिदाने कर्बला की याद में मुस्लिम महासभा द्वारा विशाल ब्लड डोनेशन कैंप 14 जुलाई को

मन्दसौर। मुस्लिम महासमा मंदसौर की द्वारा शहिदाने कर्बला की याद में लगातार आठवां ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कल 14 जुलाई, रविवार को प्रात 10 बजे से दोप. 3 बजे तक जिला चिकित्सालय मंदसौर के गेट नं. 2 आदित्य भवन ओपीडी भवन में आयोजित किया जा रहा है।मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष आमीर पठान, नगर अध्यक्ष मुर्शरफ खान, समाजसेवी व पूर्व पार्षद साबिर हुसैन, ब्लड डोनेशन जिला प्रभारी अनिस खान ने बताया कि मुस्लिम महासभा द्वारा हर साल शहिदाने कर्बला की याद में ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया जाता है। जिसमें बड़ी तादाद में मुस्लिम युवा ब्लड डोनेट कर शहीदाने कर्बला को अपनी ओर से नजराना पेश कर सवाब हांसिल करते है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा ब्लड डोनेट करेंगे।साथ मुस्लिम महासभा टीम ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में जिला चिकित्सालय आकर ब्लड डोनेट करे व प्रोग्राम को कामयाब बनाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here