Home Politics महाराणा प्रताप जयंती पर जिला राजपूत समाज के चल समारोह का शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पुष्प वर्षा कर गांधी चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया

महाराणा प्रताप जयंती पर जिला राजपूत समाज के चल समारोह का शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पुष्प वर्षा कर गांधी चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया

0
महाराणा प्रताप जयंती पर जिला राजपूत समाज के चल समारोह का शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा पुष्प वर्षा कर गांधी चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया

मंदसौर – आज नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 485 वीं जयंती पर मंदसौर जिला राजपूत समाज द्वारा भव्य एवं विशाल चल समारोह का गांधी चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंदसौर की ओर से स्वागत किया गया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक श्री विपिन जैन एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मन्दसौर अध्यक्ष डॉ राघवेंद्रसिंह तोमर ने महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर समाज जनों का स्वागत कर उनको इस अवसर पर शुभकामनाएं दी l
इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनों ने चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया l इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन जैन,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर जिला कांग्रेस पदाधिकारी में सर्वश्री कांतिलाल राठौर,डॉ प्रीतिपाल सिंह राणा,के के सिंह भाटी,जितेन्द्रसिंह भाटी,रमेश सिंगार , लक्ष्मण मेघनानी, डिगपाल सिंह भाटी, राजनारायण लाड, राजेश फरक्या, संजय नाहर, भूपेंद्र सिंह राठौड़, मंडलम अध्यक्ष सर्वश्री अजय सोनी,विजय जैन, दशरथ राठौर, अकरम खान
राजेश खींची ,रवि जैन,सादिक गोरी,हिम्मत पोखरना,घनश्याम चौहान,सम्यक जैन, घनश्याम लोहार, कन्हैयालाल कुमावत आदि इस अवसर पर उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here